पेशावर : तहरीक-ए-तालिबान से संबद्ध एक प्रतिबंधित समूह का एक प्रमुख आतंकवादी देश के अशांत उत्तर पश्चिमी प्रांत में हुए बम धमाके में मारा गया।
पुलिस ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान की कबायली जिले की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिला में मोटरसाइकिल बम धमाके में टीटीपी से संबद्ध इसहाक़ समूह का कमांडर आदम खान मारा गया। उन्होंने बताया कि वह निशाना बनाकर किए हमले में मारा गया। इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



