BJP में ज्योतिरादित्य सिंधिया का वसुंधरा राजे ने किया स्वागत, कही ये बात

Summary :

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस की प्रथम इकाई से इस्तीफा दे दिया था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। उनके इस फैसले पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बुआ वसुंधरा राजे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यदि आज राजमाता साहब हमारे बीच होतीं तो आपके इस निर्णय पर जरूर गर्व करती। सिंधिया ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ग्रहण की। 
वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा, आज यदि राजमाता साहब हमारे बीच होतीं तो आपके इस निर्णय पर जरूर गर्व करती। ज्योतिरादित्य ने राजमाता जी द्वारा विरासत में मिले उच्च आदर्शों का अनुसरण करते हुए देशहित में यह फैसला लिया है, जिसका मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों ही तौर पर स्वागत करती हूं। 


बता दें की ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस की प्रथम इकाई से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ ही कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम के साथ ही मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। 

बीजेपी में शामिल होते ही सिंधिया ने कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश सरकार में सपने टूटकर बिखर गए। मंदसौर के हजारों किसानों पर केस आज भी लदे हैं। राज्य में वास्तव में ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। कांग्रेस आज वह नहीं रही, जो पहले थी।” 

Desk Team