तमिलनाडु में विपक्षी दल द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने शनिवार को जारी अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयेगी तो राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों 4,000 रुपये, आविन दूध, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कमी करने का वादा किया है।
राज्य में आगमी छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनव के मद्देनजर आज यहां पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टॉलिन ने 500 घोषणाएं की। उन्होंने कहा सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी राज्य में सभी राशन कार्ड धारकों को मदद के रूप में 4000 रुपए देगी, यह धनराशि उनके खातों में भेजी जाएगी। श्री स्टॉलिन ने महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए आविन दूध की कीमत में तीन रुपए प्रति लीटर कमी और पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: पांच और चार रुपये प्रति लीटर कम करने का वादा किया।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर रसोई गैस सिलेंडर में 100 रुपये की सब्सिडी के अलावा, सभी राशन कार्डधारकों को अतिरिक्त रूप से एक किलो चीनी और उड़द की आपूर्ति करेगी। उन्होंने सभी सरकारी विभागों के लिए महिला आरक्षण को 30 से 40 प्रतिशत करने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी की मौत पर उसके परिवार को एक करोड़ रूपये की सहायता दिए जाने वादा किया। उन्होंने कहा उनकी पार्टी हिन्दू विरोधी नहीं है। उन्होंने पार्टी घोषणा पत्र में हिन्दू धार्मिक स्थलों के रखरखाव के लिए एक हजार करोड़ रुपये तथा मस्जिदों और गिराजाघरों के लिए 200 करोड़ रुपये देने का भी वादा किया है।


Download Android App
Download iOS App



