सबरीमाला तीर्थयात्रा की श्रद्धालुओं की टोली में शामिल हुआ कुत्ता, 480 KM की यात्रा पूरी की, देखें वीडियो

Summary :

केरल के सबरीमाला मंदिर इन दिनों तीर्थयात्रा चल रही है। भगवान श्रीअयप्पा के दर्शन करने के लिए केरल के आसपास के राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है।

केरल के सबरीमाला मंदिर इन दिनों तीर्थयात्रा चल रही है। भगवान श्रीअयप्पा के दर्शन करने के लिए केरल के आसपास के राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। यात्रा के दौरान एक ऐस मामला सामने आया है। यहां भगवान अयप्पा के भक्तों की टोली के पीछे-पीछे एक कुत्ता भी कई दिनों से चल रहा है।
यह टोली आंध्र प्रदेश के तिरुमला से केरल के सबरीमाला मंदिर की यात्रा पर नंगे पैर पैदल निकली है। आप ही इस टोली के साथ चल रहा है. इस टोली के सदस्यों में से कोई भी यात्री इसका मालिक नहीं है। राजेश गुरुस्वामी ने बताया कि उनकी टोली ने 31 अक्टूबर को तिरुमला से तीर्थयात्रा शुरू की। राजेश गुरुस्वामी इस टोली का नेतृत्व कर रहे है। उन्होंने बताया कि हम लगातार चलते रहे है। 

हमने सबसे पहले इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि हमारे साथ यह कुत्ता भी चल रहा है। पहले लगा कि कुछ दूर चलने के बाद वह चला जाएगा। लेकिन उसने अपनी यात्रा जारी रखी है। अब हमारे साथ-साथ उस कुत्ते ने भी 480 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है।इस टोली में शामिल एक सदस्य ने बताया कि  कुत्ते ने चिकमंगलुरु के कोट्टिगेहरा गांव से पीछे आना शुरू किया। अब तक ये पीछे आते-आते 480 किलोमीटर तक दूर आ गया है और आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंच गया है।

Desk Team