उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में सोमवार को मतदान के बीच भाजपा का स्टिकर लगाए एक कुत्ते एवं उसके मालिक को पकड़ा गया है। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर के समय अंधेर अस्पताल के पास नवनाथ नगर इलाके के निवासी 65 साल के एकनाथ मोतीराम चौधरी को उनके कुत्ते के साथ देखा गया।
कुत्ते का पूरा शरीर भाजपा के चुनाव चिन्ह और ‘मोदी लाओ, देश बचाओ’ नारे से अटा पड़ा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी मतदान के बीच कुत्ता और उसका मालिक शहर में घूम रहे हैं। चौधरी के खिलाफ चुनाव नियमों को तोड़ने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। नियमों के तहत मतदान के दिन प्रचार करने पर रोक रहती है। अधिकारी ने बताया पुलिस ने नगर निकाय से कुत्ते को अपने पास रखने को कहा है।


Download Android App
Download iOS App



