डोईवाला, (पंजाब केसरी): डोईवाला क्षेत्र में मौजूद नदियों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन। शुक्रवार सुबह भी बुल्लावाला की सुसवा नदी में अवैध खनन होते हुए देखा था। जहां कई टैक्टर, ट्रॉली नदी में खड़े थे और जोरो शोरो से नदी के चिर हरण का कार्य चल रहा था।
केवल यही नहीं अपितु क्षेत्र की सभी नदियों में दिन रात धड़ल्ले से अवैध खनन का कार्य हो रहा है। जिससे साफ तौर पर देखा जा सकता है की खनन माफियाओं में प्रशासन व पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
ताजा मामला शुक्रवार सुबह बुल्लावाला स्थित बीएसएफ के पास सुसवा नदी का है। जहां दिन के उजाले में भी खनन माफिया, अवैध खनन करने से नहीं कतरा रहे। जिससे साफ झलकता है कि खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि उनमें प्रशासन का खौफ नहीं है।
बिना नंबर प्लेट के वाहनों नदियों पर दौड़ रहे हैं और खनन सामग्री की चोरी करने में जुटे हैं। प्रशासन व पुलिस की लापरवाही देखी जा सकती है, जहां सुबह सवेरे हो रहे अवैध खनन की भनक तक पुलिस व तहसील प्रशासन को नहीं लगी।
धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन से राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है। खनन माफियाओं नदियों में घुसकर टैक्टर, ट्रॉलियों व पिकअप के माध्यम से खनन सामग्री की चोरी कर रहे हैं।
डोईवाला के दुधली, बुल्लावाला, धर्मुचक, फतेहपुर, कालुवाला आदि क्षेत्र में मौजूद जाखन, सुसवा व सॉन्ग नदी प्रमुख हैं, जहां से खनन सामग्री की चोरी दिन रात धड़ल्ले से हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



