पटना : बिहार पॉजीटिव सचिव मनीष सिन्हा राज्य सरकार से भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस को नॉलेज-डे का नामाकरण कर उस दिन सरकारी छूटटी घोषित करने की मांग किया। संस्था के संरक्षक सह विधायक संजीव चौरसिया ने मांग का समर्थन कर कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद देश के महान विभूति थे उनकी याद में स्टैच्यू ऑफ नॉलेज होना चाहिए।
सचिव मनीष सिन्हा ने कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक है। इनका योगदान अतुलनीय था। डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं सुभाष चन्द्र बोस को सम्मान दिया जाना स्वागत योग्य है। गंगा नदी के किनारे स्टैच्यू ऑफ नॉलेज से स्मार्ट स्टैच्यू होगी जो बिहार को ज्ञान प्रबंधन के माध्यम से परिवर्तन की ओर अग्रसर होगी। डा. प्रसाद की समाधी को बिहार पर्यटन सर्किट में जगह मिलनी चाहिए। इस अवसर परसंजय सहाय, डा. मनीष आनंद, आलोक छवि, विवेक सिन्हा, संजीव राजगिरि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



