मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट नही होगी, तो कोई बीमार नही होगा। सिलावट आज यहां अपने गृह नगर स्थित शासकीय पी.सी. सेठी अस्पताल में मरीजों के हालचाल तथा अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे।
यहां उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘शुद्ध के लिये युद्ध’ अभियान के संदर्भ में कहा कि खाद्य सामग्री में होने वाली मिलावट विभिन्न रोगों का एक बड़ा कारण है। उनकी सरकार नागरिको को शुद्ध भौज्य सामग्री की उपलब्धता के लिए प्रतिबद्ध है।
यूरोपीय संसद के सदस्यों ने PM मोदी से की मुलाकात, कल जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा
सिलावट ने यहां उपचाररत रोगियों को अपना मोबाइल नम्बर देते हुये उनसे कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते है। लोक स्वस्थ्य मंत्री ने यहां अस्पताल प्रबंधन को सुचारू व्यवस्था हेतु अवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


Download Android App
Download iOS App



