तेलंगाना सड़क राज्य परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) कर्मचारियों की जारी हड़ताल के दौरान एक महिला कर्मचारी ने सोमवार को कथित आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान नीरजा (37) के रुप में हुई है। वह खम्मम के सुत्तुपाली बस डिपो में कंडक्टर के पद पर काम कर रही थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नीरजा अपने पति और दो बच्चों के साथ पालेगुंदेम में अपने माता पिता के यहां दीपावली पर गई थी। हड़ताल में शामिल होने संबंधी सूचना मिलने के बाद वह वापस घर आ गई थी और बाद में कथित रूप से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नीरजा का मानना है कि निगम के हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने और सरकारी उपेक्षा के चलते नीरजा ने उसने यह कदम उठाया है।


Download Android App
Download iOS App



