धनतेरस के मौके पर रिलीज़ हुई फिल्म हाउसफुल 4 को भले ही क्रिटिक से खास तवज्जो न मिली हो पर बॉक्स ऑफिस पर इस मल्टी स्टारर का कलेक्शन शानदार रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के कृति सेनन, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में है।
फिल्म हाउसफुल 4 ने अपने ओपनिंग डे पर करीब 19 से 20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। रिलीज़ के दुसरे दिन फिल्म का कलेक्शन थोड़ा गिरा था लेकिन तीसरे दिन दिवाली होने के बावजूद फिल्म ने 12.5 से 13 करोड़ रुपये तक की धुंआधार कमाई की।

फिल्म हाउसफुल 4 के साथ तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आंख’ और राजकुमार राव की फिल्म ‘मेड इन चाइना’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी। ये दोनों ही फ़िल्में अक्षय कुमार की हाउसफुल को टक्कर नहीं दे पायी और इनका कलेक्शन मल्टीस्टारर के सामने ढेर हो गया।

फिल्म हाउसफुल 4 ने अपने तीन दिनों में 49 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर आलोचकों को हैरान कर दिया है। ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार फिल्म अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।

पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली हाउसफुल 4 इस हिट सीरीज की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन गयी है। अब फिल्म की कमाई के अर्ली एस्टिमेट्स के ही आंकड़े सामने आये है।

वही फिल्म समीक्षकों को ये फिल्म काफी खराब लगी है और कई विश्लेषकों ने इस मूवी को ‘हाउसफुल’ सीरीज की सबसे कमजोर फिल्म करार दिया है। आलोचकों ने लिखा हैं फिल्म लोगों को हंसाने के लिए तो पूरी ताकत लगाती है, लेकिन इसका खराब डायरेक्शन और ओवर द टॉप परफॉर्मेंस फिल्म को ले डूबा।


Download Android App
Download iOS App





