इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि वह 6 हवाईअड्डों पर ‘धुनुची नृत्य’, ‘अल्पना डिजाइन’ और ‘सिंदूर खेला’ के माध्यम से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। एअरलाइन कंपनी ने एक प्रेस विाप्ति में कहा कि ये 6 हवाईअड्डे कोलकाता, सिल्चर, गुवाहाटी, बागडोगरा, अगरतला और जोरहाट में हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 6 ई टिफिन के तहत विशेष बंगाली व्यंजनों की सूची लाई गई है जो खासकर 21 से 27 अक्टूबर तक कोलकाता से जाने वाली उड़ानों में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने कहा कि यह कार्यक्रम इंडिया बाई इंडिगो का हिस्सा है जिसके तहत विभिन्न भारतीय संस्कृतियों को बढ़ावा दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि 21 से 27 अक्टूबर तक के कार्यक्रमों में हवाईअड्डों पर ‘धुनुची नृत्य’, ‘अल्पना डिजाइन’ और ‘सिंदूर खेला’ शामिल होंगे। इस दौरान कर्मचारी पारंपरिक पूजा परिधान पहने नजर आएंगे और उड़ान संबंधी घोषणाएं बंगाली भाषा में की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



