Dussehra : रावण दहन के वक़्त भीड़ पर गिरा जलता हुआ पुतला, कई लोग घायल, Video वायरल

Summary :

देश में दशहरे के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम किया गया। रावण दहन के दौरान कई जगहों पर हादसे भी देखने को मिले। एक हादसा हरियाणा के यमुनानगर से एक बुरी खबर सामने आई। बस बचाव इतना रहा कि एक बड़ा हादसा होने से पहले ही टल गया।

देश में दशहरे के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम किया गया। रावण दहन के दौरान कई जगहों पर हादसे भी देखने को मिले। एक हादसा हरियाणा के यमुनानगर में भी हुआ। बस बचाव इतना रहा कि एक बड़ा हादसा होने से पहले ही टल गया।  
जलता हुआ रावण का पुतला गिरा भारी भीड़ पर 
बताया जा रहा है रावण दहन के दौरान जलता हुआ रावण का पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर ही गिर गया। पुतला भीड़ के ऊपर गिरने की वजह से 6 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इतना ही नहीं एक ऐसी ही घटना यूपी के मुजफ्फरपुर से सामने आई है। यहां पर रावण के पुतले से ऐसे पटाखे छूटे की लोगों को अपनी जान बचने के लिए वहां से भागना पड़ा।अचानक रावण का जलता हुआ पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। पुतला नीचे गिरते ही वहां पर एकदम हड़कंप मच गया। सभी लोग इधर-उधर भागने लगे।   
पूरे देश में मनाया गया विजयदशमी का त्योहार   
दशहरा या विजयदशमी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का अंत किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इस दिन को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक मानते हैं। पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दिल्ली के लाल किला मैदान में एक्टर प्रभास और अरविंद केजरीवाल ने रावण दहन किया। कई जगहों के लोगों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा नहीं तो कई और लोगों की भी जान जा सकती थी। इतने कड़े इंतजाम करने के बाद भी ये हादसा हो गया।  भीड़ ही इतनी ज्यादा थी। भारी मात्रा में लोग रावण दहन को देखने आये हुए थे।  

Desk Team