दुनिया में लगातार प्राकृतिक तबाही देखने को मिल रही है। खबर भारत के हिमाचल प्रदेश से आ रही है जहां पर गुरुवार शाम भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। उत्तर भारत के कई इलाकों जैसे चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रात 9:34 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप आया जिसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। भूकंप के झटके चंबा से करीब 350 किमी से ज्यादा दूर तक महसूस किये गए। राहत की बात यह हैं कि अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
आपको बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के चमोली, लाहौल और स्पीति में कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 1905 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 8 तीव्रता के भूकंप से बड़े पैमाने पर जान माल की क्षति हुई थी।
इससे पहले ताइवान में आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई थी जिसके कारन कई इमारते गिर कर ढेर हो गई। इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गयी थी। देश में चरों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया और इसी बीच ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई साथ ही लम्बे समय तक बिजली सप्लाई बाधित रही थी।


Download Android App
Download iOS App



