Earthquake: मध्यप्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें- IMD ने क्या कहा?

Summary :

मध्य प्रदेश में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के अनुसार, भूकंप 10 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया था।

पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। कुछ इसी प्रकार के झटके मध्यप्रदेश में आज के दिन यानि की मंगलवार को महसूस किए गए । यह भूकंप मध्यप्रदेश में 4.3 तीव्रता के साथ आया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह भूकंप राज्य में 10 कि.मी की गराई पर व्यापक तौर से दर्ज किया गया था। 
भूकंप को लेकर आईएमडी ने कहा…
MP: मध्य भारत के कई जिलों में कांपी धरती, 4.3 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके
मध्यप्रदेश में भूकंप के झटकों को लेकर आईएमडी के सीनियर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह तकरीबन सुबह 8.43 बजे महसूस किए गए, भूकंप के झटके मध्यप्रदेश के जबलपुर , डिंडोरी, मडला, अनूपपुर , उमरिया और बालाघाट जिलों में कुछ इस तरह से महसूस किए गए है। वहीं, राज्य में किसी भी इमारत को इस भूकंप से नुकसान नहीं पहुंचा और इसी के साथ-साथ किसी के हताहत होने की खबर भी सामने नहीं आई है। 

Desk Team