मिजोरम में 5.3 तीव्रता का भूकंप, PM मोदी ने CM जोरामथांगा से स्थिति पर की चर्चा

Summary :

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मुख्यमंत्री जोरामथांगा से बात की और उनसे राज्य में भूकंप की स्थिति पर जानकारी ली। मिजोरम को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से राज्य में आए भूकंप की स्थिति पर बातचीत की और उन्हें केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मुख्यमंत्री जोरामथांगा से बात की और उनसे राज्य में भूकंप की स्थिति पर जानकारी ली। मिजोरम को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।’’ मिजोरम के चमफाई जिले में तड़के चार बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। भूकंप से हालांकि अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र  चमफाई जिले में जमीन से 20 किलोमीटर नीचे रहा।

गौरतलब है कि मणिपुर विश्वविद्यालय के भू-विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में चार बजकर 16 मिनट पर भूकंप आया जिसकी तीव्रता 5.1 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मिजोरम की राजधानी आइज़ोल के 25 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में करीब 16 बजकर 16 मिनट पर यह भूकंप आया। उसका केंद्र पड़ोसी राज्य मिजोरम के नगोपा से करीब नौ किलोमीटर दूर था। 
पुलिस महानिदेशक (डीजी) नियंत्रण कक्ष के अनुसार जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। गौरतलब है एक दिन पूर्व गुरुवार (18 जून) को भी हरियाणा के रोहतक से 15 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.1 थी।
वहीं बीते मंगलवार की सुबह को जम्मू-कश्मीर में  एक मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई था।बीते कुछ महीनों में देश में कई जगह भूकंप आ चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

LAC विवाद पर मनमोहन सिंह बोले- प्रधानमंत्री को अपने बयान से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को नहीं देनी चाहिए ताकत 

Desk Team