इंदौर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। शहर में संक्रमितों और मौत के मामले रोजाना सामने आ रहे है। यहा पर कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 201 हो गयी है और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4373 तक जा पहुंच गया। शहर में राहत की खबर यह है कि अब तक 3235 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जिसके बाद इंदौर जिले में उपचारररत संक्रमित रोगियों की संख्या 937 है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एम पी शर्मा ने कल देर रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि कल जांचे 1404 सैम्पलों में 1355 असंक्रमित और 44 संक्रमित पाये गये हैं। जबकि कल जांच के लिये 1867 नये सैम्पल प्राप्त हुये हैं। वहीं, कल 50, 56, 65 और 85 वर्षीय चार पुरुषों की आधिकारिक मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 201 तक जा पहुंची है।
LAC विवाद पर मनमोहन सिंह बोले- प्रधानमंत्री को अपने बयान से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को नहीं देनी चाहिए ताकत
डॉ शर्मा ने बताया कि कल 50 मरीजों को स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 3235 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है, जिसके बाद अस्पताल में उपचारररत रोगियों की संख्या 937 है। वहीं अब तक संस्थागत क्वॉरेंटाइन केंद्रों से अब तक 4292 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़ जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



