महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता तीन मापी गई। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटकों से अभी तक किसी जानमाल की कोई सूचना नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके एक बजे और एक बजकर पांच मिनट पर महसूस किये गये। उन्होंने कहा कि स्थानीय तहसीलदरों को गांवों को दौरा करने का निर्देश दिया गया है और यह पता लगाने को कहा है कि भूकंप के कारण कहीं कोई क्षति तो नहीं हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि पालघर में भूकंप के दो बार झटके महसूस किये गये।
विभाग के अनुसार पहला झटका एक बजकर तीन मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का महसूस किया गया उसके बाद दूसरा झटका एक बजकर 15 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का महसूस किया गया। जिले में बुधवार को भी रिक्टर पैमाने पर 2.8 तीव्रता के झटके महसूस किये गये थे।


Download Android App
Download iOS App



