दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर सप्ताह में तीसरे दिन भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।स्थानीय लोगों ने कहा कि भूकंप के साथ-साथ तेज आवाज से देर रात करीब 1.15 बजे उनकी नींद खुल गई। झटके संपाजे, गुट्टीगारू, उबारडका, गूनाका, एलीमाले, सुलिया शहर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। क्षेत्र में एक के बाद एक भूकंप के कई झटके आने से लोग दहशत में है।
प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र की रिपोर्ट का इंतजार
इस क्षेत्र में 25 जून को 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था, इसके बाद 28 जून को भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन मापी गई थी। उसी दिन शाम को एक बार फिर भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 1.8 थी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र की रिपोर्ट का इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App



