प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता थॉमस इसाक को केआईआईएफबी में वित्तीय कारोबार में कथित उल्लंघन की जांच के सिलसिले में पेश होने के लिए फिर नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इसकी पुष्टि करते हुए माकपा संचालित टीवी ‘कैराली न्यूज’ ने कहा कि इसाक को 11 अगस्त को संघीय जांच एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। इसाक से इस नये नोटिस पर प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
इससे पहले ईडी ने जुलाई के दूसरे हफ्ते में माकपा के वरिष्ठ नेता इसाक को नोटिस जारी कर 19 जुलाई को पेश होने को कहा था। लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।
वाम लोकतान्त्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की पिछली सरकार में जब इसाक वित्त मंत्री थे तब केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (केआईआईएफबी) के वित्तीय कारोबार में यह कथित उल्लंघन हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



