Commonwealth Games 2022 : प्रधानमंत्री मोदी ने सिल्वर मेडल जीतने पर जूडो खिलाड़ी तूलिका को दी बधाई

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान को बधाई देते हुए कहा कि उनके सुनहरे कैरियर में यह पदक एक और उपलब्धि है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान को बधाई देते हुए कहा कि उनके सुनहरे कैरियर में यह पदक एक और उपलब्धि है ।
तूलिका को महिलाओं के 78 किलो वर्ग में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंगटन ने फाइनल में हराया ।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ तूलिका मान बर्मिंघम खेलों में चमकी । जूडो में रजत पदक जीतने पर बधाई । उनके सुनहरे खेल कैरियर में यह पदक एक और उपलब्धि ।’’
उन्होंने आगे कहा ,‘‘ भविष्य के लिये उन्हें शुभकामना ।’’

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश एकल स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाने वाले सौरव घोषाल को भी बधाई दी ।
उन्होंने कहा ,‘‘ सौरव घोषाल को सफलता की नयी ऊंचाइयां छूते देखना अच्छा है। बर्मिंघम में जीता यह कांस्य पदक खास है । उन्हें बधाई । उम्मीद है कि इससे भारतीय युवाओं में स्क्वाश की लोकप्रियता बढेगी ।’’

Shera Rajput