धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने बुधवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत पांच दिनों यानी 16 मार्च तक बढ़ा दी है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया कल भोपाल जायेंगे, राज्यसभा नामांकन का भरेंगे पर्चा
ईडी ने बुधवार को कपूर की तीन दिनों की हिरासत खत्म होने के बाद शाम को धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया। ईडी ने कपूर को आठ मार्च अलसुबह मुंबई से गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी कपूर के खिलाफ अलग से एक मामला दर्ज कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



