प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिवसेना सांसद संजय राउत को दूसरा नोटिस जारी करते हुए 1 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है। सोमवार को जारी किए गए पहले नोटिस में ED ने शिवसेना सांसद को आज पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने मंगलवार को अतिरिक्त समय की मांग की।
संजय राउत ने आज एजेंसी के समक्ष पेश होने में असमर्थता जताते हुए कहा था कि ईडी उन्हें पेश होने के लिए नई तारीख दे दे। उन्होंने इसके लिए आधिकारिक प्रतिबद्धताएं और अलीबाग में एक जनसभा में शामिल होने का हवाला दिया था। उनके वकीलों ने मंगलवार को मुंबई में ईडी के अधिकारियों से मुलाकात की और उनकी पेशी के लिए 14 दिन का समय मांगा, लेकिन एजेंसी ने उन्हें इस महीने के अंत तक की राहत दी।
महाराष्ट्र संकट पर गुवाहाटी में बागियों के खिलाफ पोस्टर, शिंदे गुट को बताया ‘गद्दार’
राउत ने ईडी के समन को सोमवार को साजिश बताया था और कहा था कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हालांकि उन्होंने अधिकारियों के साथ सहयोग करने की बात भी कही थी। केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को नोटिस जारी करते हुए राज्यसभा के सदस्य राउत से कहा था कि वह मंगलवार को दक्षिण मुंबई में स्थित संघीय जांच एजेंसी के दफ्तर में उसके अधिकारियों के सामने पेश हों और धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराएं।
गौरतलब है कि राउत को नोटिस ऐसे वक्त पर जारी हुआ जब शिवसेना के विधायकों की बगावत की वजह से महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के भविष्य पर सवालिया निशान लगा हुआ है। पार्टी के बागी विधायकों को पहले सूरत और फिर गुवाहाटी ले जाया गया। शिवसेना नीत एमवीए गठबंधन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस अन्य घटक दल हैं।


Download Android App
Download iOS App



