पंजाब फायरिंग : चेकिंग के दौरान सब- इंस्पेक्टर ने आम नागरिक को मारी गोली, FIR दर्ज

Summary :

पंजाब के डेरा बस्सी में हुई फायरिंग की घटना में मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विवेक शील सोनी ने मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर (एस-आई) बलविंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है

पंजाब के डेरा बस्सी में हुई फायरिंग की घटना में मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विवेक शील सोनी ने मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर (एस-आई) बलविंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है एसएसपी ने मौके पर मौजूद तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम के साथ नियमित जांच कर रहे एस-आई बलविंदर सिंह ने 26 जून की रात को कुछ लोगों के साथ हाथापाई की और इस दौरान हितेश कुमार नाम के एक शख्स के पैर पर गोली मार दी।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की।
एसएसपी ने एस-आई बलविंदर सिंह का पुलिस लाइंस में ट्रांसफर कर दिया है। घटना के बाद एसएसपी ने एसपी मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर घटना की जांच की और रिपोर्ट सौंपी। इस बीच, डेरा बस्सी के पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

Desk Team