बॉलीवुड के एक्शन हीरो
टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सिर्फ टाइगर ही
नहीं बल्कि उनके पापा और दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ 65 साल की उम्र में भी अपनी प्रेजेंस और एनर्जी से सभी को
हैरानी कर देते है। जैकी और टाइगर को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी बेताब रहते है
लेकिन अभी तक दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। इसी बीच फैंस की
बैचेनी को कम करते हुए टाइगर और जैकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दोनों बाप-बेटे का स्वैग देखते ही बन रहा है।
जैकी-टाइगर ने
दिखाया स्वैग
टाइगर श्रॉफ ने
अपने पिता जैकी श्रॉफ के साथ एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर
किया है। इस वीडियो में दोनों ये बाप-बेटे की जोड़ी वैनिटी वैन के गेट पर खड़े
होकर स्वैग बिखेरती दिख रही है। क्लिप में जैकी श्रॉफ, व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट, ब्लैक डेनिम जैकेट के साथ
मैचिंग हैट लगाए काफी डैशिंग लग रहे हैं। दूसरी तरफ टाइगर ब्लैक जींस के ऊपर ब्लैक
ओपन ब्लेजर पहने अपने ऐब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
टाइगर ने पिता के
लिए कही ये बात
इस वीडियो को
शेयर करते हुए टाइगर ने एक काफी शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा- लिल मी बिग
डैडी के साथ बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। इसके साथ उन्होंने हार्ट और स्माइली
वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। इसी के साथ उन्होंने इस वीडियो को अपने पिता को भी
टैग किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में डैडी कूल का गाना बज रहा है।
जैकी-टाइगर का
वीडियो वायरल
बॉलीवुड के भिड़ू
जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ का यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। हर कोई
इस वीडियो को लाइक कर रहा है। वहीं कुछ ही घंटे पहले आया इस वीडियो को अब तक 2
हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके है वहीं फैंस इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर
रहे है। इस वीडियो पर फैंस कॉमेंट कर बाप-बेटे की जोड़ी की काफी तारीफ कर रहे है। वहीं, बाकी फैंस हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App











