प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई करोड़ रुपए के चर्चित शारदा चिटफंड घोटाले के संबंध में ईस्ट बंगाल क्लब के अधिकारी देवव्रत सरकार को समन जारी किया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सरकार को ईडी के सीजीओ परिसर कार्यालय में बुधवार को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने इस मामले में सारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन की कथित रूप से मदद की और क्लब के लिए चार करोड़ रुपए का प्रायोजन हासिल किया था। जानकारी के मुताबिक, सेन के सहयोगी अरिंदम दास और शारदा समूह के एक एजेंट को इस मामले में बृहस्पतिवार को तलब किया गया है। शारदा समूह ने अपनी अवैध योजनाओं में निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके हजारों निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की। ईडी इस घोटाले के धनशोधन पहलू की जांच कर रहा है। इससे पहले, सरकार शारदा समूह से कथित रूप से भुगतान लेने के मामले में सीबीआई की हिरासत में थे।


Download Android App
Download iOS App



