राज ठाकरे को ईडी का नोटिस, समर्थन में उतरे उद्धव ने कहा- जांच में कुछ नहीं आएगा

Summary :

मनसे प्रमुख को भेजे गए नोटिस पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने समर्थन किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि ईडी की जांच में कुछ नहीं मिलेगा।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है.गौरतलब है कि धन संबधी एक मामले की जांच के लिए मनसे प्रमुख को भेजे गए नोटिस पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने समर्थन किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि ईडी की जांच में कुछ नहीं मिलेगा। 
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के लिए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को नोटिस दिया गया है । बताते चले कि राज ठाकरे ईवीएम कि जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने कि मांग को लेकर सोनिया गांधी और ममता बनर्जी जैसी विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के कुछ दिन बाद ही यह घटना हुई है। 
वही, प्रवर्तन निर्देशालय के अधिकारियों ने बताया कि राज ठाकरे को 22 अगस्त को एजेंसी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के सामने  पेश होने को कहा गया है।

Desk Team