बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का कोरोना वायरस से बुधवार रात 11 बजे निधन हो गया। 92 वर्षीय एहसान खान कोविड-19 से संक्रमित थे। वह पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। एहसान खान हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर से भी ग्रस्त थे।
पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर ने की बिटक्वॉइन की मांग
लीलावती अस्पताल से देर रात जारी बुलेटिन में एहसान खान के निधन की जानकारी दी गई। 21 अगस्त को ही दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह भी कोरोना संक्रमित थे और लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान उनका भी निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



