उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 5 मजदूर तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को सीएससी कप्तानगंज भेजा। जहां से घायल मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर बस्ती के हर्रेया में बिहरा चौराहा के पास कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धर्मसिंहपुर ग्राम निवासी तीन मजदूरों की घर लौटते समय सड़क हादसे में बुधवार देर रात दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धर्मसिंहपुर महराजगंज कस्बे के कुछ मजदूर पल्लेदारी करते हैं।
बुधवार रात में पैकोलिया के हसीनाबाद ट्रक से दाल उतारने गए थे। काम निपटाने के बाद ट्रक पर सवार होकर संसारीपुर के पास एक ढाबे पर पहुंचे। जहां ट्रक चालक से विवाद हो गया। विवाद के बाद सभी मजदूर पैदल ही गांव के लिए चल पड़े। महाराजगंज के करीब पहुंचने ही वाले थे, कि तभी अनियंत्रित ट्रक ने पांचों मजदूरों को रौंद दिया।
जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लल्लन (26) पुत्र तुलसीराम, गुड्डू (28) पुत्र जनकराम, कनिक राम (27) पुत्र छोटई के रूप में हुई है।


Download Android App
Download iOS App



