वैश्विक संकेतों में नरमी के चलते घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और इस दौरान सेंसेक्स तथा निफ्टी में सीमित दायरे में कारोबार देखा गया।
बीएसई सेंसेक्स 150.33 अंक की तेजी के साथ खुला, लेकिन उसने अपनी ज्यादातर बढ़त खो दी और 12.69 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,098.72 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 13.80 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 11,548.80 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एमएंडएम में देखने को मिली। इसके अलावा मारुति, टीसीएस, एलएंडटी, टाइटन, बजाज ऑटो और सन फार्मा में भी तेजी रही।
डीजल के दाम में 32 दिन बाद हुई कटौती, पेट्रोल के रेट में लगातार दूसरे दिन नहीं हुआ कोई बदलाव
दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 185.23 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 39,086.03 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.75 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 11,535 पर बंद हुआ। कारोबारियों ने बताया कि भारत-चीन सीमा तनाव को लेकर भी निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



