महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गुरुवार को विश्वास मत साबित करना है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव से गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे उद्धव ठाकरे नीत सरकार का शक्ति परीक्षण कराने को कहा है। विधानसभा के इस विशेष सत्र में शामिल होने के लिए शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे कल मुंबई पहुंचेंगे।
गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम लोग कल मुंबई जाएंगे और फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे। शिंदे ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की शांति एवं समृद्धि के लिए गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में प्रार्थना की। वह अपने समर्थन वाले विधायकों के एक बड़े समूह के साथ एक सप्ताह से गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं।
NCP के ये चार MLA नहीं होंगे शामिल
फ्लोर टेस्ट में महाविकास अघाड़ी सरकार का सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चार विधायक शामिल नहीं होंगे। क्योंकि अजित पवार, छगन भुजबल कोविड संक्रमित हैं। वहीं नवाब मलिक और अनिल देशमुख जेल में बंद हैं। ये चारों लोग कल फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हो पायेंगे।
Maharashtra Crisis : कल तय होगा उद्धव सरकार का भविष्य, राज्यपाल ने विधानसभा सत्र के लिए लिखी चिट्ठी
राज्यपाल कोश्यारी द्वारा फ्लोर टेस्ट की घोषणा के बाद शिंदे ने मुंबई लौटने का ऐलान किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात को राज भवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का अनुरोध किया करते हुए दावा किया था कि शिंदे के गुट की बगावत के बाद ठाकरे नीत सरकार बहुमत गंवा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



