गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार शनिवार शाम को समाप्त हो जाएगा और उम्मीदवार एवं राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने की आखिरी कोशिश करेंगे।विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की कुल 182 सीट में से 93 सीट पर वोट डाले जाएंगे।
93 विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा
दूसरे चरण में, शेष 93 सीट के लिए मतदान होगा, जिसके लिए राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विपक्षी कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सहित लगभग 60 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार और निर्दलीय मैदान में हैं।दूसरे चरण के तहत जिन 93 विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा वे उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों में फैली हुई हैं जिनमें अहमदाबाद, वड़ोदरा और गांधीनगर शामिल हैं।
भाजपा के कुछ उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार
दूसरे चरण में कुछ महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे जिनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की घाटलोडिया सीट के साथ ही वीरमगाम सीट जहां से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और गांधीनगर दक्षिण सीट शामिल है जहां से अल्पेश ठाकोर भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और दो दिसंबर को भाजपा के कुछ उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार किया जिनमें अहमदाबाद में दो रोडशो शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



