चुनाव से पहले प्रचार मैदान में विवादित टिप्पणी देने वाले नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग सख्ती से एक्शन ले रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तथा कमलनाथ के खिलाफ ‘चुन्नू-मुन्नू’ वाली टिप्पणी पर आयोग ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 48 घंटे में इसका जवाब भी मांगा है।
नोटिस के अनुसार इंदौर के सांवेर में 14 अक्टूबर को एक चुनावी सभा में दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिया गया बयान आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाला पाया गया है। नोटिस मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट पर आधारित है।
बंगाल : भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका पाया गया
नोटिस में कहा गया, ‘‘आयोग आपको उक्त कथित बयान पर नोटिस प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर आपका रुख स्पष्ट करने के लिए अवसर प्रदान करता है। ऐसा नहीं होने पर भारत निर्वाचन आयोग आगे आपको कोई सूचना दिए बिना निर्णय लेगा।’’ मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं और प्रचार चल रहा है।
प्रचार रैली के दौरान कैलाश विजयवर्गीय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर तंज करते हुए उन्हें ‘चुन्नू-मून्नू’ बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार के राज में दोनों वरिष्ठ नेताओं ने सूबे के मतदाताओं से विश्वासघात किया।


Download Android App
Download iOS App



