निर्वाचन आयोग ने असम के चार मतदान केन्द्रों पर 20 अप्रैल को दोबारा मतदान कराने का शनिवार को आदेश दिया है।आयोग ने असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि 20 अप्रैल को रताबाड़ी, सोनाई और हाफलोंग क्षेत्रों के चार मतदान केंद्रों पर दोबारा मत डाले जाएंगे।
पत्र में कहा गया है, ‘’आयोग ने एक अप्रैल को इन मतदान केन्द्रों पर डाले गए मतों को अमान्य घोषित कर दिया है।” असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक अप्रैल को मतदान हुआ था। आयोग के आदेश में कहा गया है कि भाजपा उम्मीदवार की पत्नी से संबंधित कार में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मिलने के बाद रताबाड़ी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में स्थित इंदिरा एमवी स्कूल में मतदान केन्द्र संख्या 149 पर दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।
गौरतलब है कि हाफलोंग विधानसभा क्षेत्र में कोठलिर एलपी स्कूल में मतदान केन्द्र संख्या 107 (ए) में 90 मतदाता ही मतदान के लिये पंजीकृत थे, लेकिन वहां कुल 171 वोट डाले गए। सोनाई विधानसभा क्षेत्र में स्थित मध्य धनेहोरी एलपी स्कूल में मतदान केन्द्र संख्या 463 पर भी नए सिरे से मतदान कराने का आदेश दिया गया है, जहां गोलीबारी की घटना में कम से कम तीन लोग घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



