चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, बंगाल के रिटर्निंग अधिकारी समेत तीन अफसरों को हटाया

Summary :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर के चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कोलकाता के बल्लीगंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर के चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कोलकाता के बल्लीगंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया। एक आदेश में यह जानकारी दी गयी है । इसमें कहा गया है कि दो अन्य अधिकारियों में हल्दिया के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) और पूरबा मेदिनीपुर जिले में महिषादल के सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को भेजे एक पत्र में कहा कि 10 से अधिक वर्षों से एक ही कार्यालय में पदस्थ और वर्तमान में बल्लीगंज सीट के रिटर्निंग अधिकारी अरिंदम मणि को तत्काल एक गैर-चुनाव पद पर स्थानांतरित किया जाए। आयोग ने रिटर्निंग अधिकारी का पद जल्द से जल्द भरने के लिए तीन अधिकारियों का एक पैनल भी मांगा।
आयोग ने साथ ही हल्दिया के एसडीपीओ बरुण बैद्य को भी हटा दिया और उनकी जगह उत्तम मित्र को नियुक्त किया। आयोग ने महिषादल के सर्कल इंस्पेक्टर बिचित्रा बिकास रॉय को भी हटा दिया और उनकी जगह सिरसेंदु दास को नियुक्त किया। दास वर्तमान में जलपाईगुड़ी में सर्किट बेंच में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

ममता का आरोप, दूसरे राज्यों के गुंडे नंदीग्राम में दाखिल, निर्वाचन आयोग कार्रवाई करे 

Desk Team