झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि नियोक्ता प्रदेश के युवाओं को सम्मानजनक वेतन दें, ताकि उन्हें कुछ महीनों के अंतराल में नौकरी छोड़ने को मजबूर नहीं होना पड़। श्रीमती मुर्मू ने राजधानी रांची में आयोजित ग्लोबल स्किल सम्मिट 2019 को संबोधित करते हुए कहा कि इसका आयोजन एक व्यापक उद्देश्य के साथ किया जा रहा है। प्रदेश के युवा अत्यन्त ही मेधावी होने के साथ-साथ परिश्रमी हैं तथा विपरीत एवं विषम हालात में भी अच्छा करने की क्षमता रखते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से राज्य ही नहीं पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मेधा के क्षेत्र में लड़के एवं लडकियों में भेद नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण सुलभ कराकर रोजगार सुलभ कराने की ओर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी अपने नियोक्ता से सम्मानजनक राशि मिले ताकि उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़।


Download Android App
Download iOS App



