भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के हितों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जबकि विपक्षी दल केवल किसान हितैषी होने का ढोंग रचते हैं। श्री पाण्डेय ने गुरुवार को यहां बोधापुर फतेहगंज गाँव में आयोजित किसान कुंभ ग्राम सभा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भाजपा किसानों की हितैषी है और उनके विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण काम किए हैं।
विपक्षी दल किसान गरीबों की विकास की सिर्फ चर्चा करते हैं और वे अपने लाभ वाला कार्य करते हैं। ऐसे दलों से और सरकारों से हम सभी किसान भाइयों को सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लगभग 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कृषि ऋण माफ किया गया।
उन्होंने कि बताया कि 10 जनवरी से लेकर 10 फरवरी तक यह अभियान प्रदेश के 59000 ग्राम सभाओं में चलाया जाएगा जिसमें किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा श्री पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कृषि लागत कम हो इस दिशा में कार्य करते हुए मिट्टी की जांच करा कर अब तक दो सौ पाँच लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कराये हैं।
गांव में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान बिजली चार से छह घंटे तक होती थी लेकिन भाजपा सरकार में अब इसे बढ़कर 10 से 20 घंटे कर दिया गया है जिससे अब किसान दिन में खेतों में काम करके रात में विश्राम कर सकेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद यादव के अलावा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



