भारत में टाइगर रिजर्व को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने औपचारिक रूप से स्पषट किया कि यूपी में रानीपुर टाइगर रिजर्व भारत का पूर्ण रूप से 53 वां बाघ रिजर्व बन चुका है। आपकों बता दें कि यह टाइगर रिजर्व चित्रकूट जिले के रानीपुर में मौजूद है और दुधवा, पीलीभीत और अमनगढ़ यह वाला टाइगर वाला रिजर्व चौथे स्थान पर है।
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कही यह बड़ी बात
केंद्रीय मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सभी को बधाई! यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश में रानीपुर टाइगर रिजर्व भारत का 53वां बाघ रिजर्व बन गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ 529.36 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला (230.32 वर्ग किमी कोर क्षेत्र और 299.05 वर्ग किमी बफर क्षेत्र) नया टाइगर रिजर्व बाघ संरक्षण की कोशिशों को मजबूत करेगा।’’

जानकारी के मुताबिक उप्र के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व से महज 150 किमी दूर स्थित है। रानीपुर टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुआ, भालू, सांभर , चित्तीदार हिरण, चिंकारा और कई पक्षी तथा सरीसृप पाये जाते हैं। भारत में बाघों की हालिया गिनती 2018 में की गई थी जिसके मुताबिक, देश में 2,967 बाघ हैं और इनमें से 173 उत्तर प्रदेश में हैं।


Download Android App
Download iOS App



