कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन में बिजी है। एक्ट्रेस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पिछले साल कटरीना ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल संग शादी रचाई है। फैंस दोनों के फोटोज,वीडियोज पर जमकर प्यार लुटाते है। हाल ही में कटरीना कैफ अपनी फिल्म को प्रमोट करने एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके को-स्टार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी थे। इस इवेंट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में कटरीना पति विक्की कौशल के फेमस डायलॉग को बोलती दिख रही हैं।

कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत की रिलीज डेट पास आते ही फिल्म मेकर्स जमकर प्रमोशन में लग गए है। ईशान और सिद्धांत संग कटरीना कैफ फिल्म को प्रमोट करने निकल चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में दिखाई दी थी। शो की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

अब एकबार फिर कटरीना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल एक प्रमोशनल इवेंट में कटरीना पति विक्की कौशल के फेमस डायलॉग को बोलती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में कटरीना फैंस से बात करते हुए 2019 में आई फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का फेमस डायलॉग होऊ द जोश बोलती दिख रही हैं।

एक्ट्रेस का जवाब देते हुए फैंस भी बोलते है हाई सर। जिसके बाद कटरीना फैंस को टोकते हुए बोलती हैं कि सर नहीं मैम। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख मंच पर मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि इस वीडियो को एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखने तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि 4 नवंबर को फिल्म फोन भूत बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



