नई टिहरी : पुलवामा में आतंकियों द्वारा जवानों पर किये गये कायराना हमले के खिलाफ टिहरी जिले में शोक की लहर के साथ कड़ा आक्रोश है, जिला मुख्यालय नई टिहरी में व्यापारियों ने बाजार बन्द रख पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान सहित आतंकियों को जड़ से समाप्त करने की मांग की।
गत दिवस देश के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है। विभिन्न संगठनों द्वारा नई टिहरी शहर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों शोकसभा, कैंडल मार्च, पाकिस्तान व आतंकियों का पुतला दहन आदि कार्यक्रम कर जहां शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजली दी वहीं पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए आतंकियों के खिलाफ किसी भी कार्यवाही में सरकार के साथ खड़े रहने का आहवान किया।
जिला मुख्यालय के नई टिहरी व बौराड़ी व्यापार मण्डल ने आज सम्पूर्ण बाजार बन्द रख जुलूस प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर व्यापारी नेता कर्म सिंह तोपवाल, बौराड़ी व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमरीश पाल, सचिव शफीक अहमद, पूर्व सचिव कुलदीप चौहान, लवबीर चौहान, धीरज पंवार, महिताब गुनसोला, भगत सिंह नेगी, मनोज शाह, श्रीपाल चौहान, पुनीत राजपाल, नई टिहरी व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश ड्यूंडी, राकेश लाम्बा, विनोद रतूड़ी, विजय कठैत, भगत सिंह चौहान सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



