फेसबुक ने वीडियो-फोटो अपलोड करने, भेजने में आ रही दिक्कतों को किया दूर

Summary :

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपनी सेवाओं में आई दिक्कतों को दूर कर लिया है। दुनिया भर के कई हिस्सों में हजारों उपयोगकर्ता इससे प्रभावित हुए।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपनी सेवाओं में आई दिक्कतों को दूर कर लिया है। दुनिया भर के कई हिस्सों में हजारों उपयोगकर्ता इससे प्रभावित हुए। उपयोगकर्ताओं को तस्वीर और वीडियो अपलोड करने और भेजने में दिक्कत आ रही थी। यह दिक्कत फेसबुक के साथ – साथ व्हॉट्सएप और इंस्ट्राग्राम पर भी थी।
फेसबुक ने बृहस्पतिवार को सुबह अपने ट्वीट में कहा कि कुछ लोगों और कारोबारी इकाइयों को हमारे एप और वेबसाइट पर तस्वीर , वीडियो और अन्य फाइल अपलोड करने और भेजने में दिक्कत आ रही थी। इस दिक्कत को दूर कर दिया गया है। लोगों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। अमेरिकी मीडिया रपट के अनुसार , फेसबुक के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह दिक्कत नियमित रखरखाव परिचालन के दौरान आई एक गड़बड़ी के कारण हुई थी। 
गड़बड़ी की वजह से ही उपयोगकर्ताओं को तस्वीर और वीडियो भेजने या अपलोड करने में परेशानी हो रही थी। दुनियाभर के यूजर्स ने इस समस्या के बारे में ट्विटर पर शिकायत की थी। 

Desk Team