राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि फडणवीस महाराष्ट्र में अवैध ड्रग्स व्यापार के मास्टरमाइंड प्रतीत होते हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने एक कथित ड्रग डीलर जयदीप राणा के साथ फडणवीस और उनकी बैंकर-कलाकार पत्नी अमृता फडणवीस की तस्वीरें जारी कीं।
जयदीप राणा वर्तमान में मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में जेल में हैं
मलिक ने कहा, “जयदीप राणा वर्तमान में मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में जेल में हैं.. उनके पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। जयदीप राणा ‘मुंबई रिवर एंथम (2018)’ प्रोड्यूस करने वाली कंपनी के वित्त प्रमुख थे, जिसे अमृता फडणवीस द्वारा गाया गया था। राज्य में अवैध ड्रग्स के कारोबार का विस्तार फडणवीस के पांच साल के कार्यकाल के दौरान हुआ। हम इसकी सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग करते हैं।”
कांच के घरों में रहने वाले लोगों को पत्थर नहीं फेंकना चाहिए
फडणवीस ने पलटवार करते हुए आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि ‘कांच के घरों में रहने वाले लोगों को पत्थर नहीं फेंकना चाहिए’ और चेतावनी दी कि ‘दीवाली के बाद, मैं एक बड़ा धमाका करूंगा’। वहीं अमृता फडणवीस ने एक ट्वीट में ‘विनाश काले बुद्धि विपरीत’ कहा।
मैं तैयार हूं
दोनों को जवाब देते हुए मलिक ने ट्वीट किया, “मैं तैयार हूं ..”, जबकि सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना के सांसद संजय राउत ने उनका समर्थन किया और भाजपा से फडणवीस पर मलिक के नवीनतम खुलासे पर जवाब देने की मांग की। विस्तार से बताते हुए, मलिक ने कहा कि यह फडणवीस थे जो वर्तमान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीर वानखेड़े को लाए थे और एक नीरज गुंडे के बारे में सवाल उठाया जो पूर्व सीएम के कार्यकाल के दौरान बहुत शक्तिशाली थे।
आखिर गुंडे के साथ फडणवीस के क्या रिश्ते हैं
मलिक ने पूछा, “गुंडे मुख्यमंत्री के बंगले से काम करते थे, एनसीबी कार्यालयों का दौरा करते थे और अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में उनकी मुफ्त पहुंच थी.. आखिर गुंडे के साथ फडणवीस के क्या रिश्ते हैं?” यह स्वीकार करते हुए कि गुंडे के साथ उनके अच्छे संबंध थे, फडणवीस ने यह कहते हुए पलटवार किया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भी उस व्यक्ति के साथ उत्कृष्ट संबंध थे और मलिक को इसपर ध्यान देने के लिए कहा। फडणवीस ने कहा कि दिवाली के बाद वह अंडरवल्र्ड से मलिक के कथित संबंधों पर ‘बड़ा धमाका’ करेंगे और सभी सबूत राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को भी सौंपेंगे।


Download Android App
Download iOS App



