राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा इस देश के संविधान और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिये समर्पित है।
कांग्रेस पार्टी की विचारधारा इस देश के संविधान और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिये समर्पित है
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज से कांग्रेस सदस्यता अभियान का आरंभ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा इस देश के संविधान और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिये समर्पित है। देश की एकता, सामाजिक समरसता और सभी की बराबरी सुनिश्चित करना कांग्रेस का ध्येय रहा है। कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों से जुड़कर देश की नींव को सुदृढ़ करें।’’
कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है जो भारत निर्माण की विचारधारा से पूर्ण रूप से जुड़ी हुई है। कांग्रेस संवैधानिक मूल्यों को जीती आयी है व देश की आत्मा, संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।
आज से कांग्रेस सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। देश की सबसे पुरानी, गौरवमय इतिहास वाली पार्टी जिसके नेताओं ने आज़ादी से पहले व बाद में भी त्याग-बलिदान किये और देश को एक रखा,उस पार्टी का सदस्य बनकर जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं व जनजागरण के इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें। pic.twitter.com/cisrk3E1kz
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 1, 2021
कांग्रेस के सदस्य बनकर देश को, संविधान को, लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दें
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं सभी से विशेषकर युवाओं से आह्वान करता हूं कि कांग्रेस के सदस्य बनकर देश को, संविधान को, लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दें। देश आज जिस दौर से गुजर रहा है, जहां फासीवादी ताकतें हमारे संवैधानिक मूल्यों को नष्ट करने पर तुली हुई हैं, इसको रोकने के लिये कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाएं।’’
मुख्यमंत्री ने लिखा कि देश की सबसे पुरानी गौरवमय इतिहास वाली पार्टी, जिसके नेताओं ने आजादी से पहले एवं बाद में भी त्याग-बलिदान किये और देश को एक बनाए रखा, उस पार्टी का सदस्य बनकर जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं और जन जागरण के इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें।


Download Android App
Download iOS App



