महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिर चुकी है। उद्धव ठाकरे ने भी इस्तीफा दे दिया है। वही, ऐसे में कहा जा रहा है कि अब भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। बता दे कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र में गहराए राजनीति संकट का जल्द ही पटाक्षेप हो सकता है।
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की ले सकते हैं शपथ
सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी महाराष्ट्र विधानसभा में महाविकास अघाड़ी सरकार का फ्लोर टेस्ट होना बाकी है। लेकिन मौजूदा सरकार के बचने के आसर बहुत कम हैं।
सूत्रों ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। बागी नेता एकनाथ शिंदे , जिनके कुछ विधायकों के साथ वॉकआउट करने के कदम ने स्लाइड को बंद कर दिया, उनके डिप्टी होने की संभावना है।
उद्धव ठाकरे ने अपने पद से दिया इस्तीफा
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने फेसबुक लाइव पर कहा, ‘‘मैं विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।’’ दरअसल महाराष्ट्र के राज्यपाल की ओर से बृहस्पतिवार को महा विकास आघाडी सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए निर्देश दिया था। इसको लेकर शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत परीक्षण पर रोक लगाने के इनकार कर दिया। इसके बाद ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया। यानी अब बहुमत परीक्षण का कोई मतलब नहीं बचा।
भाजपा खेमे में जश्न
वही बता दे कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद आज शाम भाजपा खेमे में जश्न शुरू हो गया। मुंबई के ताज होटल में बीजेपी नेता मिठाई बांटते, नारे लगाते दिखे। इसके केंद्र में देवेंद्र फडणवीस थे, जिन्होंने कल शाम राज्यपाल से मुलाकात की और अंत का खेल शुरू किया।
पार्टी नेताओ ने फडणवीस को दी बधाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर एकत्रित हुए।
शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार के गिरने पर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत भाजपा के कई नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। उनमें से कई ने कहा कि फडणवीस जल्द ही राज्य की कमान संभालेंगे।
पूर्व मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ‘‘आखिरकार सच्चाई की जीत हुई।’’
भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा, ‘‘फडणवीस हमेशा कहते थे कि वह सदन में लौटेंगे। अब, समय आ गया है। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



