नकली करेंसी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, गुरु समेत 7 गिरफ्तार, योग आश्रम से चलता था काला कारोबार

Summary :

Fake Currency Racket Busted in Gujrat : गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने नकली करेंसी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में सूरत के सत्यम योगाश्रम से जुड़े कथित गुरु प्रदीप जोटांगिया समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 2 करोड़ रुपये से अधिक की नकली करेंसी बरामद की है। Fake Currency Racket Busted in Gujrat: आश्रम विस्तार के लिए रची गई साजिश जांच में सामने आया है कि प्रदीप जोटांगिया अपने आश्रम को बड़ा करना चाहता था और इसके लिए धन जुटाने की कोशिश कर रहा था।…

Fake Currency Racket Busted in Gujrat : गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने नकली करेंसी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में सूरत के सत्यम योगाश्रम से जुड़े कथित गुरु प्रदीप जोटांगिया समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 2 करोड़ रुपये से अधिक की नकली करेंसी बरामद की है।

Fake Currency Racket Busted in Gujrat: आश्रम विस्तार के लिए रची गई साजिश

Fake Currency Racket Busted
Fake Currency Racket Busted (Source: Social Media)

जांच में सामने आया है कि प्रदीप जोटांगिया अपने आश्रम को बड़ा करना चाहता था और इसके लिए धन जुटाने की कोशिश कर रहा था। पिछले एक साल से वह दान और प्रचार के जरिए फंड इकट्ठा करने में जुटा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नकली नोट छापने की योजना बनाई।

चीन से मंगवाए गए खास कागज

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में शामिल एक आरोपी मुकुल उर्फ मुकेश नकली नोट छापने का काम संभाल रहा था। उसने चीन से ऐसे विशेष कागज मंगवाए थे, जो असली नोटों की तरह दिखते थे। इन्हीं कागजों पर प्रिंटिंग कर नकली करेंसी तैयार की जाती थी, जिससे नोट पहली नजर में असली जैसे लगते थे।

आरोपियों ने नकली नोटों को बाजार में खपाने के लिए अहमदाबाद के एक व्यक्ति से सौदा तय किया था। इस डील के तहत 3 लाख रुपये की नकली करेंसी के बदले 1 लाख रुपये असली लिए जाते। पुलिस के अनुसार, इससे पहले गिरोह करीब 28 लाख रुपये की नकली करेंसी बाजार में चला चुका था।

Fake Currency Racket Busted: सौदे से पहले ही दबोचे गए आरोपी

Fake Currency Racket Busted (1)
Fake Currency Racket Busted (Source: Social Media)

बताया जा रहा है कि आरोपी सूरत से अहमदाबाद करीब 2 करोड़ रुपये की नकली करेंसी का सौदा करने पहुंचे थे। हालांकि, सौदा पूरा होने से पहले ही पुलिस को सूचना मिल गई और क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 दिन की रिमांड मांगी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों का खुलासा हो सकता है। साथ ही फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें – असम में कांग्रेस-रायजोर दल में बनी बात, क्या भेद पाएंगे हिमंता का किला? जानिए क्या है सीट शेयरिंग का फार्मूला

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।