शनि दोष से मिलेगी मुक्ति! शनिवार के दिन इन उपायों को करने से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Summary :

Shanivar Ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता को समर्पित होता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शनि देव की पूजा करता है, उसके जीवन की सभी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं। शनि देव को कर्म का देवता कहा जाता है। शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से शनि देव की पूजा करता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शनिवार के दिन किए गए ये छोटे-छोटे उपाय जीवन में बड़ा बदलाव ला…

Shanivar Ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता को समर्पित होता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शनि देव की पूजा करता है, उसके जीवन की सभी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं। शनि देव को कर्म का देवता कहा जाता है। शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से शनि देव की पूजा करता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शनिवार के दिन किए गए ये छोटे-छोटे उपाय जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए जानते हैं, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को क्या उपाय करने चाहिए।

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय

Shanivar Ke Upay
Shanivar Ke Upay (Source: Social Media)

1. शनि देव की पूजा करें

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें, शनि स्तोत्र या शनि चालीसा का पाठ जरूर करें और पूजा के दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पूजा के अंत में गुड़ या तिल का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की रुकावटें समाप्त हो जाती हैं।

2. काला कोयला जल में प्रवाहित करें

शनिवार के दिन काला कोयला जल में प्रवाहित करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, यह उपाय शनि दोष को शांत करता है और करियर में आ रही रुकावटें दूर करता है। नियमित रूप से इस उपाय को करने से मनचाही जॉब पाने के योग भी मजबूत हो जाते हैं।

3. शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द अर्पित करें

जो लोग कर्ज के बोझ से परेशान हैं, शनिवार को शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द की दाल अर्पित करें। यह उपाय न केवल आर्थिक संकट को दूर करता है, बल्कि साढ़े साती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों को भी कम करता है।

4. हनुमान चालीसा का पाठ करें

अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष हैं या शनि का अशुभ प्रभाव बना हुआ है, तो शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना सर्वोत्तम उपाय माना गया है। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है। जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा हो जाए उसे जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

5. इन चीजो का दान करें

शनिवार को काले तिल, सरसों के तेल, और काले वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना गया है। तिल दान करने से सभी बीमारियों से मुक्ति मिलती है, जबकि तेल का दान करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सभी रुके काम बन जाते हैं।

Also Read: जीवन में सुख-समृद्धि के लिए इस दिन जरूर करें Shani Chalisa का पाठ, यहां देखें Lyrics

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।