ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज! पेट्रोल ₹2 और इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 महंगा होने पर AIMIM-सपा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Summary :

India Fuel Price Hike Political Reaction: मिडिल ईस्ट जंग के बीच इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं। प्रीमियम पेट्रोल 2 रूपये तो इंडस्ट्रियल डीजल के दामों में 22 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों द्वारा प्रीमियम पेट्रोल, स्पीड पेट्रोल और औद्योगिक डीज़ल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के बाद, समाजवादी पार्टी ने सत्ताधारी बीजेपी और मोदी सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीब को पहले ही गैस नहीं मिल रहा था. अब…

India Fuel Price Hike Political Reaction: मिडिल ईस्ट जंग के बीच इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं। प्रीमियम पेट्रोल 2 रूपये तो इंडस्ट्रियल डीजल के दामों में 22 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों द्वारा प्रीमियम पेट्रोल, स्पीड पेट्रोल और औद्योगिक डीज़ल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के बाद, समाजवादी पार्टी ने सत्ताधारी बीजेपी और मोदी सरकार पर कई सवाल उठाए हैं।

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीब को पहले ही गैस नहीं मिल रहा था. अब पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान भी महंगे होंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भार जनता पर नहीं डालना चाहिए था.

India Fuel Price Hike Political Reaction: विपक्षी दलों का बयान

India Fuel Price Hike Political Reaction
India Fuel Price Hike Political Reaction (Source: Social Media)

वहीं AIMIM नेता शादाब चौहान ने कहा कि सरकार अपना मुनाफा कमाने के चक्कर में है. भूटान भारत से तेल खरीदता है, फिर भी वहां यह सस्ता है, जबकि यहां महंगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी यह चिंता जताई थी कि सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। तेल की कीमतें बढ़ाना अन्यायपूर्ण है। सरकारों को अपने मुनाफ़े का मार्जिन कम करना चाहिए।

Petrol New Price: देखें प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों का हाल

शहर / City पेट्रोल की कीमत (₹/लीटर)
दिल्ली (Delhi) 94.77
मुंबई (Mumbai) 103.50
कोलकाता (Kolkata) 105.45
चेन्नई (Chennai) 100.90
बेंगलुरु (Bengaluru) 102.96
पटना (Patna) 105.34
गया (Gaya) 106.28
मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) 106.01
भागलपुर (Bhagalpur) 106.02

Crude Oil New Price: देखें क्रूड ऑयल की Latest कीमत 

राज्य / State नॉर्मल पेट्रोल की कीमत (₹/लीटर)
दिल्ली (Delhi) 94.77
गुजरात (Gujarat) 94.49
हरियाणा (Haryana) 95.91
पश्चिम बंगाल (West Bengal) 106.72
झारखंड (Jharkhand) 98.38
केरल (Kerala) 106.08

नोट:

  • प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत $100 प्रति बैरल पार कर चुकी है।

  • एलपीजी संकट और क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें आम जनता की जेब पर दबाव बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Breaking: झटका! भारत में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, Middle East तनाव के बीच दिल्ली से मुंबई तक नई दरें लागू

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।