झटका! भारत में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, Middle East तनाव के बीच दिल्ली से मुंबई तक नई दरें लागू

Summary :

Petrol Price Hike: मिडिल में चल रहे तनाव की वजह से कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2 से 2.30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये बस प्रीमियम के लिए है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से अधिक की बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब इसकी कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, पुणे में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹113.77 हो गई है।…

Petrol Price Hike: मिडिल में चल रहे तनाव की वजह से कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2 से 2.30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये बस प्रीमियम के लिए है।

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से अधिक की बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब इसकी कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, पुणे में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹113.77 हो गई है।

22 रूपये बढ़े औद्योगिक डीजल के दाम

सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बदली हुई कीमतें आज यानी 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगी। HPCL के पावर पेट्रोल और IOCL के एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंश और अधिक माइलेज के लिए किया जाता है। IOCL ने औद्योगिक डीजल के दाम 22 रूपये बढ़ाए। पहले इंडस्ट्रियल डीजल ₹87.57 था, अब बढ़ाकर ₹109.59/लीटर किया गया है।

नॉर्मल पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। नई दिल्‍ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है।

जानें आपके राज्य में क्या है नॉर्मल पेट्रोल की कीमत

राज्य कीमत प्रति लीटर
दिल्ली ₹94.77
केरल ₹106.08
अरुणाचल प्रदेश ₹92.66
महाराष्ट्र ₹104.64
बिहार ₹106.95
दमन और दीव ₹92.37
तेलंगाना ₹108.9
झारखंड ₹98.38
पंजाब ₹98.29
उत्तराखंड ₹93.64
गुजरात ₹94.49
कर्नाटक ₹103.62
असम ₹98.81
मध्य प्रदेश ₹107.45
मिजोरम ₹99.06
हरयाणा ₹95.91
पांडिचेरी ₹96.08
मेघालय ₹95.66
राजस्थान ₹104.36
त्रिपुरा ₹97.53
ओडिशा ₹102.63
पश्चिम बंगाल ₹106.72
चंडीगढ़ ₹94.3
हिमाचल प्रदेश ₹94.12
सिक्किम ₹103.35
नगालैंड ₹96.61
मणिपुर ₹99.46
दादरा और नगर हवेली ₹92.84
आंध्र प्रदेश ₹109.31
उत्तर प्रदेश ₹94.53
तमिलनाडु ₹102.18

दुनिया भर में महंगा हो रहा कच्चा तेल

मिडिल संकट के बीच इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम के अनुसार, लाओस में डीजल ने 72.4 प्रतिशत की छलांग लगाई है। वियतनाम में पेट्रोल की कीमतों में 50 प्रतिशत और डीजल में 65 प्रतिशत का उछाल आया है। कंबोडिया में डीजल 37.3 प्रतिशत महंगा हुआ है। ये आंकड़े बताते हैं कि दक्षिण पूर्व एशिया के इन देशों में ईंधन संकट ने विकराल रूप ले लिया है।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए इनकम टैक्स नियम, लोन पर कितना पड़ेगा असर, जानें क्या होंगे बदलाव

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।