FB पर मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य की गलत खबर, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Summary :

NULL

गोवा : CM मनोहर पर्रिकर की सेहत के बारे में गलत खबर फैला रहे शख्स को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इस मामले में एक पत्रकार को हिरासत में लिया गया था। पत्रकार पर आरोप था कि उसने पर्रिकर को कैंसर होने की झूठी खबर फैलाई।

आपको बता दें कि पर्रिकर को पैंक्रियाज से संबंधित बीमारी है और उनका अमेरिका में इलाज चल रहा है। पर्रिकर को पेटदर्द की शिकायत के बाद गोवा से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था।

22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। पर्रिकर की सेहत को देखते हुए राज्य का बजट सत्र 33 दिन से घटाकर 4 दिन कर दिया गया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टस ने दावा किया था कि पर्रिकर को पैंक्रियाटिक कैंसर है। बाद में अस्पताल ने बयान जारी कर इस दावे को खारिज कर दिया था।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।

Desk Team