मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह फांसी पर लटका शव उसके कमरे से बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के सांईखेड़ गांव के रहने वाले किसान तुलसीराम साहू (60) का शव सुबह उसके कमरे से फांसी पर लटका बरामद किया गया।
अयोध्या मामले पर आरएसएस हुआ संजीदा, प्रचारकों के दौरे रद्द
पुलिस ने उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के आत्महत्या किए जाने के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। किसान के पास सांईखेड़ में ही चार एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर वह खेती करता था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



