कोलकाता में बाप बेटे के लिए आफत बन गई फरारी की सवारी, बैलंस बिगड़ने से भीषण हादसा, चार घायल, दो की हालत गंभीर

Summary :

Ferrari Accident Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हॉस्पिटल रोड पर एक तेज रफ्तार फरारी के अनियंत्रित होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। विक्टोरिया मेमोरियल के पीछे रविवार सुबह हुई इस दुर्घटना ने लोगों को दहला दिया। तेज टक्कर के बाद लग्जरी कार दो हिस्सों में टूट गई। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। Ferrari Accident Kolkata: फरारी लैंप पोस्ट और पेड़ से टकराई घटनास्थल प मौजूद लोगों के अनुसार, फरारी तेज गति से आ रही थी। हॉस्पिटल रोड में पहुंचते ही चालक कार का संतुलन खो बैठा।…

Ferrari Accident Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हॉस्पिटल रोड पर एक तेज रफ्तार फरारी के अनियंत्रित होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। विक्टोरिया मेमोरियल के पीछे रविवार सुबह हुई इस दुर्घटना ने लोगों को दहला दिया। तेज टक्कर के बाद लग्जरी कार दो हिस्सों में टूट गई। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Ferrari Accident Kolkata: फरारी लैंप पोस्ट और पेड़ से टकराई

घटनास्थल प मौजूद लोगों के अनुसार, फरारी तेज गति से आ रही थी। हॉस्पिटल रोड में पहुंचते ही चालक कार का संतुलन खो बैठा। पहले कार सड़क किनारे लगे लैंप पोस्ट से भिड़ी और फिर उछलकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर की ताकत इतनी ज्यादा थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से अलग हो गया।

Victoria Memorial News: कार में मौजूद लोगों की पहचान

घायलों में 48 वर्षीय अमृत सिंह सैनी शामिल हैं, जो न्यू अलीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके बारे में दावा किया जा रहा है कि हादसे के समय वही फरारी चला रहे थे। अमृत सिंह सैनी को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज अलीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार में सैनी का बेटा भी मौजूद था, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि कार में मौजूद दूसरे शख्स को मामूली चोटें आई हैं और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार सैनी का परिवार कार शो-रूम के व्यवसाय से जुड़ा है।

Ferrari Accident Kolkata (credit-sm)
Ferrari Accident Kolkata (credit-sm)

Kolkata Luxury Car Accident: हादसे में दो महिलाएं भी घायल

इस दुर्घटना में 55 वर्षीय रशीदा बीबी भी गंभीर रूप से घायल हुईं। वह साउथ 24 परगना के रामगंगा इलाके की रहने वाली हैं और PWD में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं। घटना के दौरान फरारी उनके पैरों के ऊपर से गुजर गई। रशीदा बीबी को एसएसकेएम अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है, लेकिन उनके पैर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। चश्मदीदों ने बताया कि रशीदा की एक साथी महिला भी इस हादसे में घायल हुई है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Ferrari Accident Kolkata (credit-sm)
Ferrari Accident Kolkata (credit-sm)

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना से पहले फरारी को अत्यधिक गति से अलिपुर ज़ू और ज़ीरुत ब्रिज के पास देखा गया था। इसके बाद कार एजेसी बोस रोड से मुड़कर हॉस्पिटल रोड में पहुंची, जहां चालक ने नियंत्रण खो दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार लैंप पोस्ट से टकराने के बाद उछलकर दूसरी दिशा में पेड़ से जा भिड़ी। संभावना यह भी जताई गई कि कार मीडियन पर चढ़ने के बाद लैंप पोस्ट से टकराई हो सकती है। लेकिन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण पुलिस को बयान और मौके की जांच पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

कौन चला रहा था कार? जांच जारी

हादसे के बाद पुलिस ने फरारी को जब्त कर हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय असल में कार कौन चला रहा था। अधिकारियों का कहना है कि कई तरह की जानकारियाँ सामने आ रही हैं।यह संभावना भी जताई जा रही है कि कार में मौजूद एक शख्स को ड्राइविंग सिखाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वाहन में कौन-कौन मौजूद था और दुर्घटना की असली वजह क्या थी।

यह भी पढ़ें: कोलकाता में बाप बेटे के लिए आफत बन गई फरारी की सवारी, बैलंस बिगड़ने से भीषण हादसा, चार घायल, दो की हालत गंभीर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।